गर्मी के प्रकोप से सम्बन्धित तैयारियों पर विशेष सर्तकता के निर्देश जारी
बदायूँ 9 मई जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष हीट वेव और अधिक होने की सम्भावना है।
हीट वेव प्रबन्धन हेतु सभी विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा हीट वेव से होने वाली जन-धन हानि व पशुहानि व दुर्घटनाओं के प्रति और अधिक संवेदनशील होकर कार्य किया जाये।
लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत गर्मी के प्रकोप से सम्बन्धित तैयारियों पर विशेष सर्तकता की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि हीट वेव के दौरान होने वाली अग्निकांड आदि दुर्घटनाओं में पीडितों को राहत राशि,
सहायता, उपचार आदि तुरन्त उपलब्ध कराया जाये। अग्निशमन विभाग आग से होने वाली घटनाओं के प्रति और अधिक सतर्क रहे।
सभी अग्निशमन उपकरणों आदि की जांच करवा ली जाये। फायर उपकरणों का आडिट करवाया जाऐ तथा ड्रिल भी करवायी जाये। अग्निशमन विभाग