बदायूं-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने मारी टेंपो में टक्कर, चालक समेत दो की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने मारी टेंपो में टक्कर, चालक समेत दो की मौत

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-24T05:09:28Z
    Share
बदायूं-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने मारी टेंपो में टक्कर, चालक समेत दो की मौत

बदायूॅं बदायूं-मथुरा हाइवे स्थित करुआ पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में टक्कर लगने की वजह से टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।


 वहीं हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उझानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।



बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामलदेव के कुछ लोग टेंपो में सवार होकर कछला गंगा घाट से स्नान कर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी करुआ पुल के पास रोडवेज बस ने टैंपो को टक्कर मार दी।


 जानकारी के अनुसार बरामलदेव गांव के रहने वाले महेश, मीणा देवी, बसंत, अंजली, आरती व कुछ अन्य संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के लक्ष्मणगंज के रहने वाले टेंपो चालक मोनी के टेंपो में सवार होकर


 कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने को गए थे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग मोनी के टेंपो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज ने टक्कर मार दी।



 रोडवेज बस की टक्कर लगने की वजह से टेंपो में सवार बसंत और टेंपो चालक मोनी की मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उझानी के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा होने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया।


जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर वसंत और टेंपो चालक की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close