नेशनल 24 न्यूज़ बदायूं।बिल्सी गुरुवार की सुबह तेज बरसात में आकाशीय बिजली गिरने से तहसील क्षेत्र के गांव गढौली में अपनी झोपड़ी में सो रहे एक किसान की मौत हो गई ।
आकाशीय बिजली गिरने के दौरान हुई तेज धमाके से गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी किसान चोखेलाल मौर्य 52 साल पुत्र द्वारका प्रसाद रोजाना की तरह बीती रात भी छत पर बनी
अपनी कच्ची झोपड़ी में सोने गए थे ।सुबह तेज बरसात में आकाशीय बिजली उसकी झोपड़ी पर गिर गई। जिससे चोखेलाल की मौत हो गई।
बताया जाता है कि आकाशीय बिजली से लिंटर में एक छेद भी हो गया घटना के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग उनके घर की ओर दौड़ पर दौड़ पड़े ।किसान के परिवार में कोहराम मच गया ।
गांव के लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। जिस पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गये।