ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की उठाई मांग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की उठाई मांग।

Friday, June 28, 2024 | June 28, 2024 Last Updated 2024-06-28T14:12:23Z
    Share
ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की उठाई मांग।


सम्भल जिले पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट से लेकर गांव के मुख्य मार्ग पर करीब सौ मीटर तक जलभराव होने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई। समाधान न होने पर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

प्रदर्शनकारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट से लेकर मुख्य रास्ते पर 100 मीटर तक जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

ऐसे में विद्यालय के अध्यापक और छात्र-छात्राओं को जल भराव से ही गुजरना पड़ता है। एक वर्ष से यह समस्या बनी है। उस समय भी अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया था लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान सोमवती देवी, सुनीता देवी, किशनवीर यादव, हरदेई देवी, वीरेश यादव, धर्मपाल यादव, अवधेश यादव, सत्येंद्र यादव, पूरन सिंह, टिंकू यादव, मनोज कुमार आदि रहे।

गांव करीमपुर घेर के प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट और गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा अवगत कराया है।

प्रधान और सचिव को अवगत कराकर जल्दी ही समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-रिजवान हुसैन, बीडीओ, पवांसा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close