दक्षिण भारत के लिए ट्रेन की सुविधा बरेली जंक्शन से आज से उपलब्ध हो जाएगी
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली बरेली जंक्शन से भारत में प्रथम बार शनिवार से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा एक फेरे के लिए एक ट्रेन चलाई जाएगी
जो जंक्शन से तमिलनाडु स्थित तामवरम स्टेशन तक चलेगी, इलेक्शन स्पेशल की रेक जंक्शन पर खड़ी है। जिसे खाली ना भेज कर यात्री ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा है।
बरेली जंक्शन स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या 04324 शनिवार को बरेली जंक्शन से देर रात 22:00 बजे रवाना होगी जो की कासगंज,
हाथरस, वाया मथुरा ,आगरा, कैंट, ग्वालियर, झांसी भोपाल ,नागपुर वारंगल ,विजयवाड़ा, चेन्नई, एगमोर के रास्ते होते हुए तीसरे दिन 15:00 बजे तंबाराम स्टेशन पर पहुंचेगी।
यह ट्रेन लगभग 41 घंटे में अपनी यात्रा को पूरा करेगी दर्शन यह ट्रेन इलेक्शन स्पेशल बतोर बरेली आई थी। जो एक एलएचबी रेट है। ट्रेन को दक्षिण भारत के लिए वापस भेजा जाना था।