जानवरों से फसल बचाव के लिए लगाया था खेत में बिजली का करंट चपेट में आने से किसान की मौत
रामनगला:-आंवला तहसील क्षेत्र गांव दिगोई में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए गन्ने के खेत में लगाए गए। बिजली के तार में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया की गांव के किसान विक्रम (35) अपने खेत पर सोमवार सुबह 7:00 बजें शिवाली की फसल देखने गया था।
वहीं पड़ोसी ने गन्ने के खेत में फसल बचाव के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार-बाड़ में करंट लगा दिया था। हर शाम को करंट लगा देता था और सुबह को बंद कर देता था।
गन्ने के खेत के समीप से गुजर रहे किसान विक्रम बिजली के तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। तड़के ग्रामीणों ने देखा शव गन्ने के खेत के पास पड़ा था।
तो अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पहुंची पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक किसान पर चार बेटी एक बेटा है।