बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप

Saturday, July 13, 2024 | July 13, 2024 Last Updated 2024-07-13T10:49:25Z
    Share
बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप

संवाददाता शहाना बी सहसवान
करीब दो घंटे बाद सुचारु हो सकी। उमस भरी गर्मी में मरीज और तीमारदार बिलबिला उठे। खून की जांच के लिए लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

दो बजे कर्मचारियों ने जांच केंद्र में ताला डाल दिया, जिससे करीब 35 मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे।

वहीं, तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी जनरेटर चालू नहीं कराया। इससे दो घंटे तक ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।,
गर्मी की वजह से वैसे ही मरीज परेशान थे ऊपर से बिजली गुल हो गई। दो घंटे राम-राम कहकर काटने पड़े। दो बजे सप्लाई मिलने पर राहत की सांस ली। सोनू सिंह, विजय नगला

वार्डों की बिजली गायब होने के कारण पंखे बंद हैं। ड्यूटी पर तैनात लोगों से कहा तो उन्होंने यह कह दिया कि ड्यूटी रूम का भी पंखा बंद है। गर्मी के भर्ती मरीजों का हाल बेहाल रहा। वार्डों में बहुत उमस है। रूखसाना बेगम, हजरतपुर

ओवरलोड से फाॅल्ट हो गया था, कुछ देर के लिए बिजली ठप रही होगी। जनरेटर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी तब तक बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करा दिया गया था।


कुछ दिन बाद 24 घंटे बिजली मरीजों को मिल सकेगी, इसके लिए दस लाख रुपये से बिजली लाइन पर काम चल रहा है।
डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close