16 जुलाई को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

16 जुलाई को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

Friday, July 12, 2024 | July 12, 2024 Last Updated 2024-07-12T13:42:07Z
    Share
16 जुलाई को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

बदायूँ : 12 जुलाई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई 2024 को समय प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ की ओर से प्रधानाचार्य,

ग्लोबल आई०टी०आई० दातागंज रोड आमगॉव बदायूँ में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले लगभग 20 कम्पनियों प्रतिभाग करेंगी इन कम्पनियों में लगभग 800 पद रिक्त है।


उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आई०टी०आई० एवं जी०टी०आई० उत्तीर्ण समस्त ट्रेडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

 यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है

कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में ग्लोबल आई०टी०आई० दातागंज रोड ग्राम आमगॉव जनपद बदायूँ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close