एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आज शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्यानचंद, मिल्खा सिंह व कुंवर सेन के नाम से किया गया वृक्षारोपण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आज शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्यानचंद, मिल्खा सिंह व कुंवर सेन के नाम से किया गया वृक्षारोपण

Sunday, July 28, 2024 | July 28, 2024 Last Updated 2024-07-28T09:44:17Z
    Share
एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आज शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्यानचंद, मिल्खा सिंह व कुंवर सेन के नाम से किया गया वृक्षारोपण

संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा

रामपुर। आज रविवार दिनांक 28 जुलाई 2024 को एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर ध्यान चंद, मिल्खा सिंह व कुवर सिंह के नाम से वृक्षारोपण किया गया।

जैसा कि आपको बता दें कि पौधों को भारतीय गौरव मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री चौधरी कंवर सिंह जी के नाम समर्पित किया गया।

इस अवसर पर हॉकी एथलेटिक्स व कबड्डी के छोटे-छोटे बालक बालिकाये खिलाड़ी स्टेडियम में एकत्रित हुए और उन्होंने अपने छोटे-छोटे हाथों से भारतीय लीजेंड को पौधे समर्पित किए

 साथ ही इन पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान ने प्रदेश और देश के खिलाड़ियों और शिक्षकों से निवेदन किया

कि वह अपने जिले के गौरवों के नाम से अपने स्टेडियम को पेड़ लगाकर गौरवान्वित करें। वृक्षों का संरक्षण करने का भी संकल्प लें। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, एथलीट कोच फहीम अहमद, मनोज कुमार और सभी इवेंट के खिलाड़ी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close