।।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आकाश अग्रवाल को स्वच्छ सर्वेक्षण का ब्रांड एंवेसडर बनाया गया।।
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के द्वारा आकाश अग्रवाल को दिया गया प्रमाण पत्र
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के सौजन्य से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर के रहने वाले एवं दैनिक
जागरण के पत्रकार आकाश अग्रवाल को नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जो कि नगर को साफ ,स्वच्छ एवं सुथरा बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
आकाश अग्रवाल नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी की जनता से नगर को साफ स्वच्छ बनाने की अपील की ।स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक अधिशासी अधिकारी राजेंद्र नाथ
तिवारी के द्वारा नगर के निवासी दैनिक जागरण पत्रकार आकाश अग्रवाल को नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया ।