इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है: ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है: ओमकार सिंह

Sunday, July 14, 2024 | July 14, 2024 Last Updated 2024-07-14T10:41:11Z
    Share
इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है: ओमकार सिंह

बदायूँ : आज दिनांक 14 जुलाई 2024 को प्रांतीय अव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में देश के अलग अलग राज्य के 13 विधानसभाओं के उपचुनाव में

 इंडिया गठबन्धन 10 सीटों पर जीतने पर परशुराम चौक पर इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा उपचुनाव में ‘इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है. युवाओं, महिलाओं, किसानों,

मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवारवालों ने भाजपा को बुरी तरह नकार दिया है. एक बार फिर से समझदार मतदाताओं को बधाई उन्होंने कहा


कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट चुका है। उपचुनाव में देश की जनता ने अपना समर्थन INDIA गठबंधन को दिया है

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है

इस अवसर पर प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि देवभू​मि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस और INDIA के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेश तोमर,

प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह, प्रदेश सचिव उपासना चौहान ने कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि 100 साल पीछे और 100 साल आगे भटकाने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है।


जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए जो वर्तमान को बेहतर करे और भविष्य के उज्ज्वल होने का स्पष्ट खाका तैयार करे। हम युवा भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संकल्पबद्ध हैं।

 इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री बाबू चौधरी, शहर उपाध्यक्ष रफत अली ने भी विचार व्यक्त किये इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव इख्लास हुसैन ने किया


इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर महेंद्र पाल, अख्तर खान उर्फ बबलू, जगदीश, मोरध्वज लोधी, सोनपाल वर्मा, राजेश, दिनेश, बख्तियार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close