रेलवे स्टेशन पर पिलर की खुदाई करते समय निकला कई दशक पुराना कुंआ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रेलवे स्टेशन पर पिलर की खुदाई करते समय निकला कई दशक पुराना कुंआ।

Sunday, July 14, 2024 | July 14, 2024 Last Updated 2024-07-14T08:15:16Z
    Share
रेलवे स्टेशन पर पिलर की खुदाई करते समय निकला कई दशक पुराना कुंआ।

चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। खुदाई करते समय एक पुराना कुआं निकला है। जिसे देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पिलर निर्माण के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। यहां पहले से ही पक्का फर्श है। इस वजह से मजदूर जेसीबी की मदद से फर्श के पत्थर हटा रहे थे।
 जब मजूदरों ने फर्श पर लगे पत्थर हटाए। तो उन्हें पुराना लगभग 50 फीट गहरा कुंआ दिखाई दिया। इस दौरान जेसीबी भी कुंए में गिरने से बाल बाल बच गई।

 जेसीबी चालक के शोर मचाने पर आस पास के लोग भी कुंए को देखने के लिए पहुंच गए। जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी और जीआरपी भी मौके पर पहुंची। 80 वर्षीय दुकानदार विजय कुमार गर्ग ने बताया


कि यहां पहले कुंआ था। जिसे लगभग वर्ष 1961 में रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था। यह कुंआ रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों की प्यास बुझाया करता था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close