यूपी में सडक पर शराब पीने पर पाबंदी – नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी में सडक पर शराब पीने पर पाबंदी – नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री

Saturday, July 13, 2024 | July 13, 2024 Last Updated 2024-07-13T14:52:31Z
    Share
यूपी में सडक पर शराब पीने पर पाबंदी – नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री


यूपी में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर आ रही है। अब शराब पीने वाले सड़क पर खड़े होकर शराब नहीं पी सकेंगे। इसको लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं।

 साथ ही कहा कि बाहर से प्रदेश में अवैध शराब किसी भी हालत में ना आने पाए।
योगी सरकार सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने जा रही है। इसको लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को विभाग की बैठक


 में जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं। आबकारी मंत्री ने कहा कि जिन शराब की दुकानों पर बैठकर पिलाने का लाइसेंस नहीं है, वहां पर खुले में लोग किसी भी हालत में शराब का सेवन न करने पाएं।


इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 21 साल से कम उम्र के युवाओं को बार और क्लब में शराब न सर्व करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए लगातार चेकिंग करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
बैठक में नितिन अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद मॉडल दुकानें और बार नहीं खुलने चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आबकारी मंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रदेश में बाहर से अवैध शराब नहीं आनी चाहिए।


 साथ ही ओवर रेटिंग या अधिक कीमत वसूलने वाले अनुज्ञापियों (लाइसेंस धारी) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ओवर रेटिंग मिलने पर लाइसेंस धारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। साथ ही दुकान का भी लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि शराब का सेवन करने वालों को देशी शराब टेट्रा पैक में ही उपलब्ध हो। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी हालत में मिलावट की शिकायत नहीं आनी चाहिए।


वहीं प्रमुख सचिव आबकारी वीना कुमारी ने बताया कि जून महीने तक कुल 224147 छापे मारे गये, 27256 अभियोग पकड़े गये और 735735 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। तस्करी में लिप्त 49 वाहन जब्त किए गए और 2056 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close