कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक

Monday, August 5, 2024 | August 05, 2024 Last Updated 2024-08-05T11:01:08Z
    Share
कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक

संवाददाता शहाना बी सहसवान
बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही।

बिरूआबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर शिव भक्तों को जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे।

कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर जलाभिषेक को भेजा गया।

शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर के आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं देहात में मंदिरों पर भीड़ रही।

 सिद्ध बरौलिया मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर दराज से शिव भक्तों के अलावा मेला देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close