कोतवाली के दरोगा सड़क हादसे में घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरेली कोतवाली में तैनात दरोगा शिव सिंह शनिवार सुबह घायल हो गए। पुलिस ने हादसा बताया। हालांकि लोगों में झगड़ा होने की चर्चा हो रही थी।
बरेली में शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर शिव सिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामला हादसे का बताकर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
कोतवाली में दरोगा शिव सिंह की तैनाती है। बताया गया कि सुबह वह सड़क हादसे में घायल हो गए। इस दौरान इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। जब उनसे हादसे के बारे मे पूछा गया तो दरोगा