अखिलेश यादव बोले जनता कि चेतना ही चेतावनी है।
उत्तर प्रदेश । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, वोट की प्रक्रिया को लेकर जो प्रयास ‘रात-दिन’ किया जा रहा है, उससे ये स्पष्ट हो गया है कि अब तो मतदाता दुगुने उत्साह से वोट डालनें जाएंगे। परिणाम तभी निकलते हैं जब एक भी न तो बंटता है, न घटता है।
उप्र के जागरूक और साहसी मतदाता अपने वोट करने के उस अधिकार के लिए शत-प्रतिशत घर से निकल रहे हैं, जो हर अधिकार का आधार है। आशा है निर्वाचन आयोग व प्रशासन इस तरह से निष्पक्ष और निष्कंटक चुनाव सम्पन्न कराएगा कि उप्र के समस्त मतदाता उन्हें धन्यवाद और बधाई देंगे।
चुनाव में गड़बड़ करेनवाले ध्यान रखें मतदाता समस्त सबूत इकट्ठा करके, वैधानिक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। जनता की चेतना ही चेतावनी है।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हाजी रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है,
जिसमें पुलिस द्वारा मतदाताओं की आईडी कार्ड चेक किए जाने का उन्होंने विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर 1 मिनट 56 सेकंड के वीडियो में सपा प्रत्याशी ने पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाने का भी विरोध किया है।
पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं कि आपको मतदाताओं की पर्ची चेक करने का अधिकार किसने दिया है। यह चेक पोस्ट क्यों लगाया गया है।