रविवार की शाम तक पूरी हो गईं। जिले के 2155 से अधिक स्कूलों में यह परीक्षा आज और कल आयोजित की जाएगी
बदायूं।निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) की तैयारियां रविवार की शाम तक पूरी कर ली गयी। जिले के 2155 से अधिक स्कूलों में आज और कल निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) करायी जाएगी। पहले दिन आज निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) में कक्षा एक से तीन तक के बच्चे शामिल होंगे। निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा)परीक्षा ओएमआर सीट पर आधारित है।
परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे संपन्न होगी। पहले दिन स्कूल स्तर पर आयोजितइस परीक्षा में कक्षा एक, दो एवं तीन के बच्चे शामिल होंगे। 26 नवंबर के लिए कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्र-छात्राएं निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) में प्रतिभाग करेंगे।
दो दिन में संपन्न होने वाली परीक्षा में तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा के दौरान छापेमारी के लिए सचल दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह एवं डायट प्राचार्य गिरिजेश कुमार चौधरी भ्रमणशील रहेंगे।
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट परीक्षा) गाइड लाइन के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करायी जाएगी।