संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में संविधान दिवस पर संविधान शपथ ग्रहण समारोह, भाषण प्रतियोगिता , पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता व कविता वाचन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में संविधान दिवस पर संविधान शपथ ग्रहण समारोह, भाषण प्रतियोगिता , पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता व कविता वाचन किया गया।

Tuesday, November 26, 2024 | November 26, 2024 Last Updated 2024-11-26T11:30:55Z
    Share
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में संविधान दिवस पर संविधान शपथ ग्रहण समारोह, भाषण प्रतियोगिता , पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता व कविता वाचन किया गया।
   संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल जी के के नेतृत्व में आयोजक डॉ टेकचंद व डॉ सौरभ नागर के निर्देशन में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह,भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व कविता वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल द्वारा मां शारदे के
 समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात् संविधान दिवस शपथ ली गई। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा -" सामाजिक ,आर्थिक व राजनीतिक न्याय एवं समता प्राप्त करने के लिए हमें हमारे अधिकारों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है
संविधान के द्वारा हम अपने अधिकारों को सही ढंग से समझ पाते हैं।"कार्यक्रम के आयोजक डॉ. टेकचंद ने कहा-"भारत का संविधान न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक लोकतंत्र का भी वचन देता है। उद्देशिका में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक लोकतंत्र को समानता और बंधुता से जोड़ते हुए स्थापित करने का प्रयत्न किया गया है।"
डॉ सौरभ नागर ने कहा -" सही मायने में रेस और ब्रेक देने का सही कार्य संविधान करता है। संविधान के द्वारा हम लोग अपने मौलिक अधिकारों को सबके समक्ष रख पाते हैं।"
 पोस्टर प्रतियोगिता में रानी बी. ए 5 सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कविता में रत्नेश बी .ए 3 सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व संयुक्त रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका,सिया माहेश्वरी,पिंकी कुशवाह ,साक्षी सैनी की रंगोली चयनित हुई।
भाषण प्रतियोगिता कृष्ण कुमार ( एम. ए राजनीति विज्ञान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जमशेद हुसैन अंसारी रहे।
तृतीय स्थान पर पिंकी कुशवाह बी .ए 1 सेमेस्टर रही। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्रा सिद्धि माहेश्वरी ,बी .काम 1 सेमेस्टर व अंकित यादव बी. ए 3 सेमेस्टर रहे। सभी विद्यार्थियों ने संविधान क्या है विषय पर विस्तृत चर्चा की ।
 असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन, डॉ.सूर्यप्रताप गौतम,डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ.आलोक दीक्षित, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,डॉ.पारुल अग्रवाल, डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने संविधान का अर्थ बताते हुए इसके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गर्व करने को कहा और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
 छात्र- छात्राओं में अर्पिता गांधी, आन्या साहू,उरुज,हिरा, मेघा,ज्योति,रानी,खुशी,पूजा , मोहम्मद अमजद, मोहम्मद आमिल आदि की उपस्थिति रही। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मुकुल, संदीप, रोदास व आशीष का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close