बिल्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Tuesday, December 3, 2024 | December 03, 2024 Last Updated 2024-12-04T06:45:39Z
    Share
बिल्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
बिल्सी। बदायूं ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज मंगलवार को कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। यहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दिव्यांगों को जागरूक किया गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि शासन और प्रशासन दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए

 तमाम कार्यक्रम और योजनाओं को संचालित कर रहा है। जिसका लाभ भी दिव्यांगों को सीधे मिल रहा है। उन्होने बंहेतर शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। ताकि वह भी समाज में एक सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के अधिकारों और सुविधाओं के बारे में सेमिनार और विचार-विमर्श आयोजित किए जा रहे है। जगह-जगह दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की प्रदर्शनी और प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे है। पीएलवी सपना सिंह ने दिव्यांगों को जागरूक करते हुए

कहा कि दिव्यांगों को काउंसलिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है ताकि वे अपने अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सामाजिक समर्थन प्रदान किया जा सकता है

ताकि वे अपने अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक हो सकें। इस मौके पर एसआई रामसेवक राठौर, रामवीर सिंह, भूदेव सिंह, अक्षय सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close