गंदगी और दूषित जलभराव से फैल सकते है संक्रामक रोग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गंदगी और दूषित जलभराव से फैल सकते है संक्रामक रोग

Thursday, December 19, 2024 | December 19, 2024 Last Updated 2024-12-20T02:20:41Z
    Share
गंदगी और दूषित जलभराव से फैल सकते है संक्रामक रोग
बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित वार्ड संख्या 14 की नेत्रपाल गुप्ता वाली गली लंबे समय से गंदगी और दूषित जलभराव की समस्या से जूझ रही है। जिससे यहां कभी भी संक्रामक रोग फैलते है। यहां के लोगों ने इसको लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। जिससे लोगों में रोष है।

 वार्ड निवासी नेत्रपाल गुप्ता, आजाद बाबू, नरेश चंद्र, शशिवाला, ओमपाल, विनय कुमार, पवन कुमार, रिजवान अली ने बताया कि इस गली में लंबे समय से नगर पालिका द्वारा पानी के निकट की उचित व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण घरों का पानी सड़क पर हमेशा भरा रहता है। उन्होंने बताया कि यहां नियमित सफाई न होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। 

बच्चों और महिलाओं को इस दूषित पानी से होकर निकलना पड़ता है। उन्होने कहा कि वार्ड के सभासद और चैयरमेन इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया है। मगर किसी समस्या का निराकरण नहीं किया है। उन्होंने डीएम से उक्त समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close