हाइवे पर पिकअप-कार की भिंड़त, बाल-बाल दो लेखपाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाइवे पर पिकअप-कार की भिंड़त, बाल-बाल दो लेखपाल

Thursday, December 19, 2024 | December 19, 2024 Last Updated 2024-12-20T02:24:19Z
    Share
हाइवे पर पिकअप-कार की भिंड़त, बाल-बाल दो लेखपाल

बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाइवे पर स्थित नगर के सांई सद्भावना अस्पताल के निकट बीती बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कार-पिकअप की भिड़त हो गई। जिसमें दो लेखपाल बाल-बाल बच गए। 

जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल विजेंद्र पाल सिंह और संजय कुमार क्षेत्र में गरीब लोगों को कंबल वितरण करके तहसील लौटे थे।

 रात के करीब साढ़े आठ बजे लेखपाल विजेंद्र पाल अपनी कार से संजय कुमार को उनके गांव संजरपुर छोड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाइवे पर सांई सद्भावना अस्पताल के सामने पहुंची, 

तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे दोनों लेखपाल बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close