बिल्सी तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए : दो ने कराया नामांकन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए : दो ने कराया नामांकन

Sunday, January 5, 2025 | January 05, 2025 Last Updated 2025-01-05T13:41:39Z
    Share
बिल्सी तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए : दो ने कराया नामांकन

बिल्सी:: तहसील में होने वाले बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।
शनिवार को यहां नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए मुनीश कुमार सक्सेना और मुकेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा के पास जमा किया।चुनाव अधिकारी ने बताया 

कि बार के महासचिव पद के लिए वागीश बाबू और बृजेन्द्र भानु सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए हेमेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सोमपाल सिंह, सहसचिव पद के लिए विपिन कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए श्रीराम और कोषाध्यक्ष पद के लिए देवसिंह, ऑडिटर पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

नामांकन पत्रों पर आपत्ति के बाद सात जनवरी को जांच की जाएगी। इसके बाद तय होगा कि किस-किस पद के लिए चुनाव कराया जाए। वैसे बार का चुनाव 15 जनवरी को संपन्न होगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close