बसंत पंचमी दिवस को जीव जंतु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए : भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बसंत पंचमी दिवस को जीव जंतु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए : भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड

Saturday, January 25, 2025 | January 25, 2025 Last Updated 2025-01-25T12:08:09Z
    Share
बसंत पंचमी दिवस को जीव जंतु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए  : भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड
बिसौली :: आसफपुर पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉ दीप कुमार वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बदायूं डॉ समदर्शी सरोज सर द्वारा निर्देशों के क्रम मे इस वर्ष बसंत पंचमी दिवस को जीव जंतु कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है 

जिसके अंतर्गत विकासखंड आसफपुर के क्षेत्रांतर्गत निवास करने वाले पशु प्रेमियों/ पशु कार्यकर्ताओं/ संस्थाओ एवं अन्य जागरूक आम जनों के लिए पशु कल्याण से संबंधित जानकारियां प्रदान करना, निराश्रित गोवंशों का विशेष अभियान चलाकर संरक्षित करना, बीमार व घायल पशुओं का उपचार करना, टीकाकरण कराया जाना, 

पशुओं में दूध उतारने वाले इंजेक्शन ऑक्सीटोसिन से होने वाली हानियों के बारे में जन जागरूकता फैलाना, पशुपालकों को कृमि नाशक दवाइयां के लिए प्रेरित करना, रेबीज नामक खतरनाक बीमारी के रोकथाम हेतु जनजागरूपता फैलाना, सिंगल उपयोगी प्लास्टिक को उपयोग के बाद इधर-उधर

 फेंकने से पशुओं द्वारा खाने के द्वारा होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा जगह-जगह जीव जंतुओं के लिए पानी के बर्तन रखवान और जीव जंतुओं को भोजन की व्यवस्था करना , जीव-जंतु कल्याण से संबंधित नियम कानून के बारे में जानकारी देना आदि विशेष बिंदुओं को लेकर जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा जीव जंतु कल्याण 

पखवाड़ा दिनांक 14 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सालय आसफपुर पर बसंत पंचमी के दिन दिनांक 2 फरवरी 2025 को *जीव जंतु कल्याण दिवस रूप में मनाते हुए विकासखंड आसफपुर के कुशल पशुपालकों, पशु प्रेमियों , 

पशु कार्यकर्ताओं एवं जीव जंतु कल्याण से जुड़ी हुई संस्थाओं गौशालाओं से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को पशु चिकित्सालय पर बुलाकर जन जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड का यह निर्णय बसंत पंचमी को जीव जंतु कल्याण 

दिवस के रूप में मनाया जाने वाला निर्णय निश्चय ही जीव जंतु कल्याण के क्षेत्र में सहयोग एवं जन जागरूकता फैलाने में मददगार होगा तथा आम जनमानस में जीव जंतुओं के प्रति दया की भावना पैदा होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close