छात्राओं को जानकारी देकर किया जागरूक
रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु
आज दिनांक 5 जनवरी 2025 को मिशन शक्ति फेस 05 के अंतर्गत विशेष अभियान के दृष्टिगत महिला सुरक्षा दल थाना शहजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहजाद नगर में छात्राओं को
साइबर क्राइम से बचने के उपाय, महिला संबंधी अपराध, हेल्पलाइन नंबरों 1930 साइबर क्राइम, 1090 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।