जिलाधिकारी सम्भल डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा
महाशिवरात्रि पर्व पर थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत गांव सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मन्दिर पर जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं तथा कांवड़ श्रद्धालुओं पर ड्रोन से व स्वयं के द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। इसके अतिरिक्त मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए की गई बेरिंकेडिंग की व्यवस्था एवं पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान एएसपी(दक्षिणी), सम्भल,एसडीएम चन्दौसी,सीओ बहजोई आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।