सहसवान के जाहिदपुर आलमपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, भंडारे का आयोज
सहसवान:- आपको बताते चलें आज सहसवान के गांव जाहिदपुर आलमपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर जाहिदपुर आलमपुर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह से जहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने और उनकी पूजा अर्चना करने के लिए जुटे रहे। बुधवार को नगर व क्षेत्र के सभी मंदिर भगवान शिव के भजनों व जयकारों से गूंज उठे।
रुद्राष्टक के स्वर और हर-हर महादेव के जयकारे लगे। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की।
सुबह सवेरे लोगों ने शिवालयों और मंदिरों में भगवान शिव को जल, दूध, चंदन, बेलपत्र, फूल, धतूरा जैसी प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया।
वहीं ढोल मजीरे के साथ शिव भक्ति के गीतों से मंदिर और आसपास के माहौल को गुंजायमान किया। कुछ मंदिरों में इस मौके पर रुद्राभिषेक भी किया गया।
सुबह से भीड़ के साथ पूजा अर्चना होती रही सायंकाल के समय भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।