बिसौली में सोत नदी के पुल के नीचे सड़क निर्माण दो माह बाद भी शुरू नहीं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में सोत नदी के पुल के नीचे सड़क निर्माण दो माह बाद भी शुरू नहीं

Monday, February 24, 2025 | February 24, 2025 Last Updated 2025-02-24T09:48:37Z
    Share
बिसौली में सोत नदी के पुल के नीचे सड़क निर्माण दो माह बाद भी शुरू नहीं
बिसौली :: सोत नदी के पुल के नीचे सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही की वजह से रोजाना दस हजार से अधिक वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सोत नदी के पुल के नीचे कच्चे रास्ते से होकर निकल रहे हैं। वहीं विभाग पिछले दो महीने से काम शुरू कराने की बात कह रहा है,
 लेकिन अब तक महज झाड़ियां ही साफ हुईं हैं। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं, अगर बारिश हो जाए तो रास्ता पूरी तरह से बंद हो सकता है। विभाग की लापरवाही से 50 गांवों की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तीन साल पहले ही बिसौली के रानेट चौराहा पर बने सोत नदी के पुल को जर्जर घोषित कर दिया था, लेकिन नए पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराना विभाग भूल गया।

 दो साल तक वाहन पुल के ऊपर से ही गुजरते रहे। बीते नवंबर में पुल पर से आवागमन रोक दिया गया। कोई पुल पर न जा सके इसके लिए पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी करा दी गई। बैरिकेडिंग भी लगा दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close