रोडवेज बस नें स्कूटी सवार को रौंदा, हादसे में स्कूटी सवार की हुई दर्दनाक मौत
रामपुर। रामपुर डिस्टलरी फैक्ट्री के सामने एक रोडवेज बस ने स्कूटी सवारी युवक को रौंद डाला। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
आपको बताते चले मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पनवड़िया स्थित शराब फैक्ट्री के सामने का है जहां सिविल लाइंस टैक्सी स्टैंड रोड उमाशंकर मिष्ठान भंडार निवासी आयुष यादव पुत्र संजय यादव सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे अपने किसी काम से स्कूटी से पनवड़िया की ओर जा रहा था
कि इतने में रामपुर की आ रही एक रोडवेज बस ने युवक को पीछे से एक जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई । हादसे को देख एकत्रित भीड़ ने हादसे की सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी ।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक आयुष के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए।