नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार आज दिनांक 24 फरवरी 2025 को पीडीए पंचायत के तहत फरीदपुर विधानसभा के राम रहित बारात घर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पीडीए पंचायत की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप के द्वारा की गई। इसके बाद पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए विधानसभा फरीदपुर के पांच बार विधायक रहे पूर्व विधायक डॉ सियाराम सागर की पुत्रवधू कल्पना सागर में बैठक में पीडीए के बारे में अपने विचार रखें और इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। कल्पना सागर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव की सरकार आएगी तो किसानों के चेहरों पर खुशहाली आएगी,
और गरीब मजदूर एवं लाचार आशा है लोगों का काम आसान होगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और जान समर्थकों से अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूती को लेकर अपनी रणनीतियां भी साझा कीं। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के आंवला के सांसद नीरज मोर्य सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव,
जिला उपाध्यक्ष नदीम अली, जिला सचिव खालिद राणा, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष फतेहगंज पूर्वी के शब्बीर अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव केशव यादव फरीदपुर के वरिष्ठ युवा नेता शिवम सागर, अफजाल अंसारी, रणवीर सिंह यादव ,सलमान अली खान, नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, मुकेश दिवाकर,
ओमप्रकाश लेखपाल, राजेश्वर प्रधान, रामसेवक शर्मा, बुधपाल यादव, उमाकांत मौर्य, छत्रपाल गंगवार ,पूरनलाल दिवाकर, नेपाल सागर ,जगदीश सागर, सचिन शर्मा, मनोज पाल, मोरपाल कश्यप ,नन्हेंलाल दिवाकर ,विशाल वाल्मीकि, माखन वाल्मीकि ,छोटेलाल वाल्मीकि एवं समाजवादी पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।