करणी सेना फतेहगंज पूर्वी इकाई के द्वारा किया गया मासिक बैठक का आयोजन।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली करणी सेना फतेहगंज पूर्वी इकाई के द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2025 को प्रथम मासिक बैठक का आयोजन संगठन के पदाधिकारी प्रवीण गुप्ता के आवास पर हुआ। जिसमें संगठन की नई रूपरेखा तैयार की गई एवं संगठन के बिस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित
जोगेंद्र सिंह पुलकित पाठक ,नगर अध्यक्ष सुधीर सिंह , पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, सुभाष यादव ,ऋषभ मिश्रा ने ऊर्जावान संदेश देते हुए संगठन में ऊर्जा का संचार किया। संगठन में शिवपुरी के शेखर प्रताप सिंह करणी सेवा में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
भाई संजीव यादव को तहसील उपाध्यक्ष एवं पंकज ठाकुर को बरेली मंडल मंत्री, एवं पुलकित पाठक को बरेली मंडल संगठन मंत्री, और शक्ति सिंह को तहसील युवा मंत्री पद से नवाजा गया, मासिक बैठक में करणी सेना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि करनी सेना गरीब मजदूर,व्यापारी और हिंदू समाज की मदद करने वाला संगठन है। जो भी व्यक्ति गरीब को सताएगा उसके साथ करनी सेवा के समस्त
पदाधिकारी खड़े होकर उसकी मदद करेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम भी करेंगे इसी मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपनी राय भी जाहिर की।