महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कछला भागीरथी गंगाघाट पर रही : श्रृद्धालुओं की भीड

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कछला भागीरथी गंगाघाट पर रही : श्रृद्धालुओं की भीड

Wednesday, February 26, 2025 | February 26, 2025 Last Updated 2025-02-26T11:08:19Z
    Share
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कछला भागीरथी गंगाघाट पर रही  : श्रृद्धालुओं की भीड
कछला : बदायूं : 26 फरवरी आज महाशिवरात्रि पर कछला गंगा घाट भी कांवड़ियों व स्नानार्थियों की भीड़ से गुलजार रहा। श्रृद्धालुओं ने हर-हर गंगे बम-बम भोले के जयकारों संग डुबकी लगाई। वही गंगाजल लाकर शिवालयों पर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वैसे तो कछला का भागीरथी घाट कई दिनों से कांवड़ियों की आवाजाही से गुलजार रहा, मगर कल रात से श्रृद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला आज सुबह तक जारी रहा। लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मईया की पूजा-अर्चना कर

 प्रसाद चढाकर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वही प्रसाद का भोग लगाकर कन्याओं व पुरोहितों को दान-दक्षिणा भेंट की। घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close