डीएम व एसपी ने मंदिर परिसरों में सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम व एसपी ने मंदिर परिसरों में सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Wednesday, February 26, 2025 | February 26, 2025 Last Updated 2025-02-26T13:26:44Z
    Share
डीएम व एसपी ने मंदिर परिसरों में सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के शिवालयों में शिव भक्तों की सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र ने भमरौआ एवं रठौंडा स्थित शिव मंदिरों का भ्रमण किया तथा इन मंदिर परिसरों में शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में बेहतर प्रबंधन मिले।
 शिवालयों पर पंक्तिबद्ध तरीके से भक्तजनों द्वारा जलाभिषेक किया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी गणों को मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए उन्होंने निर्देशित किया।

 इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ एकता चौकी पर नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही पुलिस चौकी में कालू नाम से विकसित की गई वाटिका में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण भी किया।

 एकता चौकी प्रभारी ने बताया कि पूर्व में यहां कालू नाम का कुत्ता रहता था जिसकी मृत्यु के उपरांत उसकी स्मृति में वाटिका तैयार कराई गई है।

निःशुल्क प्रकाशनार्थ 
जिला सूचना अधिकारी, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close