बिसौली में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

Wednesday, February 26, 2025 | February 26, 2025 Last Updated 2025-02-26T10:58:15Z
    Share
बिसौली में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
बिसौली ::महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने और उनकी पूजा अर्चना करने के लिए जुटे रहे।
बुधवार को नगर व क्षेत्र के सभी मंदिर भगवान शिव के भजनों व जयकारों से गूंज उठे, रुद्राष्टक के स्वर और हर – हर महादेव के जयकारे लगे। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की।

 सुबह सवेरे लोगों ने शिवालयों में भगवान शिव को जल, दूध, दही, मधु, चंदन, बेलपत्र, फुल, आक, धतूरा, भांग व पान सुपारी जैसी प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया। वहीं ढोल मजीरे के साथ शिव भक्ति के गीतों से मंदिर और आसपास के माहौल को गुंजायमान किया। कुछ मंदिरों में इस मौके पर रुद्राभिषेक भी किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close