ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से चार घरों का पानी बंद,लोग परेशान।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से चार घरों का पानी बंद,लोग परेशान।

Thursday, March 20, 2025 | March 20, 2025 Last Updated 2025-03-21T01:23:53Z
    Share
ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से चार घरों का पानी बंद,लोग परेशान।

मिलक में ग्राम प्रधान व सचिव के लापरवाही से चार घरों का पानी निकलने का रास्ता बंद ।ब्लॉक मिलक के ग्राम क्रमचा का माजरा नौसना में लगभग 3 वर्ष पूर्व सीसी रोड का निर्माण कराया गया था जिसमें सचिव व ग्राम प्रधान द्वारा सीसी रोड पर सही से नाली का निर्माण नहीं कराया गया था । 

जिसके चलते चार घरों का पानी सीसी रोड पर चलने के कारण लोग परेशान हैं । गांव निवासी प्रेमवती , अभिषेक , बॉबी , अनूप का कहना है कि सीसी रोड के निर्माण के वक्त विरोध किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते सीसी रोड का लेवल नहीं निकाला गया

 जिससे चार घरों का पानी आज भी सीसी रोड पर जमा होने के कारण बीमारी का अखाड़ा बना हुआ है । गांव निवासी अमरजीत पैरों से विकलांग है वह काफी समय से पानी निकासी को लेकर प्रार्थना पत्र दे रहा है ।लेकिन उसके प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया जाता है 

उसका कहना है कि सरकार गरीबों को हितों में काम कर रही है दूसरी तरफ मिलक के कुछ कर्मचारी व ग्राम प्रधान धजिया उड़ाने में व्यस्त हैं । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासनिक अधिकारियों को सीधा आदेश है 

की हर गांव को विभिन्न योजनाओं से सुंदर व खुशहाल श्रेणी में लाने का कार्य तेजी से कराया जाए जिससे शहर की तरह गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध हो सके । अमरजीत द्वारा सीसी रोड का लेवल ब नाली निर्माण को लेकर कई प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या जैसी की तैसी मौके पर बनी हुई है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close