यूपी में कोंन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कई मंत्रियों समेत ये दिग्गज नेता है प्रबल दावेदार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी में कोंन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कई मंत्रियों समेत ये दिग्गज नेता है प्रबल दावेदार।

Wednesday, March 19, 2025 | March 19, 2025 Last Updated 2025-03-19T11:20:51Z
    Share
यूपी में कोंन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कई मंत्रियों समेत ये दिग्गज नेता है प्रबल दावेदार।
लखनऊ। रविवार को 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस माह के अंत तक प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहले ही चुनाव अधिकारी बनाए जा चुके हैं। जल्द ही चुनाव अधिकारी लखनऊ आकर चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे। 'मिशन-2027' के लिए पार्टी ओबीसी या ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है।

भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश को 98 जिलों में बांटा हुआ है। इनमें से 70 जिलाध्यक्ष की घोषणा पार्टी रविवार को कर चुकी है। पार्टी के संविधान में स्पष्ट है कि जिन प्रदेशों में 50 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा वहां प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकेगा। 

यूपी में रविवार को ही 71.42 प्रतिशत जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। ऐसे में अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए जरूरी शर्त पूरी हो गई है।
नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। 'मिशन-2027' के लिए सबसे अधिक संभावना अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनने की जताई जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विधानसभा के पिछले दो चुनावों के दौरान पार्टी ने ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष बनाया और दोनों में ही ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष बने थे, उनके नेतृत्व में पार्टी ने 312 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। इसी प्रकार 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को अध्यक्ष बनाया और उस समय भी पार्टी ने 255 सीटों को जीतकर लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सपा का 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूला काफी हद तक सफल रहा था। इसकी काट भी भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कर सकती है। पिछड़े वर्ग के दावेदारों में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रमुख हैं।

वहीं, चर्चा यह भी है कि पार्टी अपने कोर वोटरों को साधने के लिए ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष भी बना सकी है। इसके दावेदारों में बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. दिनेश शर्मा के नाम की भी चर्चा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close