राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर जिला शाखा का हुआ गठन
रामपुर । आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर जिला शाखा का गठन किया गया
जिसमें श्री शैलेंद्र कुमार सक्सेना जी को जिला अध्यक्ष तथा श्री प्रेम शंकर को जिला मंत्री श्री कासीमुद्दीन को जिलाकोषाध्यक्ष तथा से हरदयाल सिंह को जिला संरक्षक निर्विरोध रूप से मनोनीत किया गया है
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मनोज कुमार सक्सेना निर्वाचन अधिकारी के रूप में जगदीश पटेल उपस्थित रहे उपरोक्त सभी कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ परिषद जनपद शाखा रामपुर के तत्वाधान में संपन्न कराया गया चुनावी कार्यक्रम में
मुराद अली खान विश्व बंधु प्रशांत कुमार नितिन कुमार दिनेश कुमार अग्रवाल हरिओम सिंह मुकेश कुमार सक्सेना विक्की गौतम हरदयाल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी गणों को फूलमाला पहनकर मिष्ठान खिलाकर सभी ने तालियां बजाकर के हर्ष ध्वनि से सम्मानित किया तथा इसे अपेक्षा की गई कि संगठन हित में बिना किसी द्धेष भावना के कार्य करते रहेंगे ।