ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू श्री बालेश्वर लाल जी की पुण्य स्मृति में बैठक का आयोजन किया गया
रामपुर। आज दिनांक 27 मई 2025 दिन मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू श्री बालेश्वर लाल जी के पुण्यतिथि के अवसर पर रामपुर सिविल लाइंस स्थित दीप नगर कॉलोनी में ग्रामीण पत्रकार
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले सभी पत्रकार बंधुओ ने स्वर्गीय बाबू श्री बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण
किया, उसके बाद संगठन के जिला अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बाबूजी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना कर ग्रामीण पत्रकारों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी प्रकार की खबर जिला प्रशासन तक जिला स्तरीय पत्रकारों तक ग्रामीण पत्रकारो के सहयोग से ही पहुंचती है जिसमें जिला स्तरीय पत्रकार के ब्यूरो तक फिर प्रेस तक पहुंच कर खबरों का प्रकाशन होता है
जो कि अखबारों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की हर स्थिति की खबर जिला प्रशासन और फिर शासन तक पहुंचती है उसके बाद उन समस्याओं का निस्तारण हो पता है।
इस प्रकार पत्रकारिता के क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है उसके बाद संगठन के जिला महासचिव श्री वीरेंद्र सक्सेना जी ने पत्रकार को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा, जिला महासचिव श्री वीरेंद्र सक्सेना एवं पत्रकार बंधु वीरेंद्र गुप्ता, लखन सिंह, संजीव गुप्ता, सुधीर कुमार शर्मा एवं तहसील
अध्यक्ष मिलक कृपाल सिंह, मुरारी लाल पांडे, इकरार हुसैन, अंकित जोशी, धीरेंद्र कुमार एवं रामचंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।