सिद्व बाबा इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्रों को दी स्वास्थ्य लाभों की जानकारी
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्रों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है।
सेना के सेवा निवृत्त सूबेदार सर्वेश पाठक व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह चौधरी ने विभिन्न योग अभ्यासों को कराया और कहा कि योग से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। यह शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
योग वैदिक काल से भारतीय जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है।
कार्यक्रम में बृजेश शंखधार,राम बहादुर शर्मा,सत्यपाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, अवनीश पाठक,प्रवीण मिश्रा,
नीरज चौहान,विपलव भारती रामौतार मौर्य, प्रमोद मिश्र सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन अनमोल शर्मा ने किया।