कोतवाली मिलकः- यू0पी0 112 पर घर में ड्रोन गिरने की खबर पुलिस की जाँच में पायी गयी झूठी,
8-10 साल का छोटा बच्चा उड़ा रहा था खिलौना हैलीकॉप्टर ।
दिनांक 28.7.25 को समय रात्रि 09.41 बजे ग्राम रोरा कलां थाना मिलक जनपद रामपुर निवासी कॉलर द्वारा UP112 पर फोन कर सूचना दी गयी की घर में ड्रोन गिरा है जिससे सभी डरे हुए है सूचना पर पीआरवी 6725 के कर्मचारीगण व चौकी कस्बा प्रभारी उ0नि0 मुकेश कुमार व आरक्षी हरीश कुमार मौके पर पहुचे तो जांच से पाया गया
कि वह ड्रोन न होकर छोटा सा खिलोना हैलीकाप्टर था जो कि इमरान पुत्र अफसर अली निवासी रोरा कलां थाना मिलक जनपद रामपुर का पुत्र अजलान उम्र करीब 8 वर्ष उडा रहा था जो कि पङोसी सतीश कुमार गंगवार के घर में जाकर गिर गया तो सतीश कुमार द्वारा यू0पी0 112 पर डर के कारण फोन
कर दिया गया था जबकि वह खिलोना हैलीकाप्टर था । इमरान पुत्र अफसर अली उपरोक्त को किसी भी प्रकार के हैलीकाप्टर व ड्रोन आदि न उङाने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण के आदेशो निर्देशो से अवगत कराया गया
तथा सतीश कुमार अफवाहो पर ध्यान न देने के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कोई भी इस प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल यू0पी0-112 पर कॉल करने अथवा निकटतम चौकी/थाने को सूचित करने हेतु बताया गया ।