प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया,।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया,।

Wednesday, August 6, 2025 | August 06, 2025 Last Updated 2025-08-06T15:22:18Z
    Share
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया,।
बदायूँ। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना,बदायूँ द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया तथा छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में आज दिनाँक 06.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया । साइबर जागरुकता अभियान के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम के सदस्य-
1. निरी0 विनोद कुमार वर्धन
2. मु0आ0 497 निपेन्द्र यादव
3. कां0 200 राज चौधरी
4. म0कां0 1499 प्रियंका तोमर

अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close