प्राचीन मंदिर मढ़ी नवदिया पर हुआ विशाल भंडारा का आयोजन
मिलक। सोमवार को प्राचीन मढ़ी ग्राम नवदिया में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । महंत श्री गोपाल गिरी उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है
जिसमें हजारों की संख्या में भक्त लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं इसी प्रकार आज सोमवार को प्राचीन मढ़ी पर सभी भक्तों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया है ।
इस मौके पर अपना दल के जिला अध्यक्ष धनवीर सिंह चौधरी व क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार व गौर रक्षा बाहिनी के बरेली जिला अध्यक्ष , तथा पदाधिकारी आदि भक्त मौजूद रहे