भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा राइजिंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा राइजिंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

Thursday, October 16, 2025 | October 16, 2025 Last Updated 2025-10-16T13:47:45Z
    Share
भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा राइजिंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित
बदायूं।
युवा संस्था,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में गांधी ग्राउंड बदायूं में आयोजित दीवाली महोत्सव 
कार्यक्रम के चतुर्थ एवं अंतिम दिन भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राइजिंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।युवा संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक ऋतुराज खुसारिया ने बताया कि युवा संस्था की जूरी द्वारा तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा शैलेश पाठक एवं कार्यक्रम आयोजक ऋतुराज खुसारिया द्वारा भाजपा नेता  

ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर राइजिंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।।इस अवसर पर मुख्य अथिति डा शैलेश पाठक एवं कार्यक्रम आयोजक ऋतुराज खुसारिया ने कहा कि भाजपा

 नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने हमेशा जमीनी राजनीति की है।उनके द्वारा समाज हित मे अनेको कार्य किये गये है।युवाओं को अमन मयंक शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।विशिष्ट अथिति गौरव पाठक ने कहा कि भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का जीवन हमेशा समाज के कमजोर एवं वंचित लोगो की सेवा मे गुजरा है

 उनको राइजिंग पॉलिटिशियन अवार्ड ऑफ द ईयर से सम्मानित करते हुए हम सभी गौरवान्वित हैं।इस अवसर पर भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि वह हमेशा गरीब,कमजोर एवं वंचित समाज के लोगो के हक की लड़ाई को लड़ते आते है एवं आजीवन समाज एवं समाज की मुख्य विकासधारा से पिछड़े लोगो के हित के लिए कार्य करते रहेंगे।उनका सपना है कि उनका नगर एवं जिला बदायूं विकास के नए आयाम छुए।भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राइजिंग पॉलिटशियन अवार्ड 

मिलने की खुशी मे उनके समर्थको ने मोहल्ला चौबे स्थित उनके अमन हाउस आवास पर आतिश बाजी जलाकर एवं मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया।इस अवसर पर प्रज्ञा अमन मयंक पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,वैदिक पाठक,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,निहार पाराशरी ,काव्या पाठक,नियति मिश्रा सहित दर्जनों समर्थकों उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close