अधिवक्ता सहित तीन पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अधिवक्ता सहित तीन पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज।

Friday, October 31, 2025 | October 31, 2025 Last Updated 2025-10-31T14:00:43Z
    Share
अधिवक्ता सहित तीन पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज।

फतेहगंज पूर्वी।
नगर की मोहल्ला नई बस्ती रामलीला मैदान निवासी गीता देवी ने एक अधिवक्ता सहित उसके तीन साथियों पर उनके दामाद ,और बेटे के साथ लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

गीता देवी ने बताया कि तेरह अक्टूबर को रामलीला मेले में उनके दामाद सुमित अपने दोस्त अंकुश और बेटे नागेश के साथ मेला देखने गए थे तभी मेले में अधिवक्ता राकेश ,अनूप यश शराब पी रहे थे

 इन लोगों को देखकर वह लोग नशे में गली गलौज करने लगे जब गाली देने का विरोध किया तो लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमे सुमित,नागेश और अंकुश के चोटें आईं थीं।

 अस्पताल में इलाज करवाने के कारण तहरीर देने नहीं आ पाई थी गुरुवार को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close