जिलाधिकारी ने बिलासपुर के बूथ संख्या-92 पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी ने बिलासपुर के बूथ संख्या-92 पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Thursday, November 20, 2025 | November 20, 2025 Last Updated 2025-11-20T14:49:28Z
    Share
जिलाधिकारी ने बिलासपुर के बूथ संख्या-92 पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने हेतु कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील बिलासपुर के बूथ संख्या-92 पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बीएलओ से गणना पत्र विवरण की प्रगति एवं मतदाताओं की संख्या एवं प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

तत्पश्चात उन्होंने बीएलओ ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया का अवलोकन किया और निर्देशित किया कि सभी बीएलओ शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का विवरण सुनिश्चित करते हुए प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।

इस दौरान बीएलओ ऐप से ऑनलाइन फीडिंग कर डिजिटाइजेशन भी किया। साथ ही निर्देश दिया निर्वाचक कार्यों से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close