वार्षिक निरीक्षण सरस्वती शिशु मंदिर बगरैन में
बगरैन। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार शाम से सरस्वती शिशु विद्या बगरैन तीन सदस्यीय टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ-साथ शैक्षिक स्तर अच्छा करने का सुझाव दिया।
सरस्वती विद्या के प्रधानाचार्य शेरगढ़ बरेली रामआसरे शुक्ला व वीरेन्द्र गंगवार पऊ नगला आदि की टीम ने सबसे पहले कार्यालय का लेखा विभाग का सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधारने के लिए संबंधित को
आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद वंदना विभाग से लेकर पठन- पाठन, विद्यालयी अनुशासन, शिक्षण प्राणली व शारीरिक विभाग की गतिविधियों का सूक्ष्म दृष्टि से निरीक्षण किया।
विद्यालय द्वारा संचालित संस्कार केंद्र का निरीक्षण करते हुए केंद्र की संचालक वीरेंद्र आचार्य के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान छात्र संसद, प्रबन्ध समिति व पूर्व छात्र के साथ बैठक कर विद्यालय के विकास व
अनुशासन के संबंध में विचार विमर्श भी किया। प्रधानाचार्य अंकित शर्मा व्यवस्थापक दीनदयाल कोषाध्यक्ष विक्रांत अध्यक्ष मुकेश पाराशरी रोहित असलेंद्र आदित्य पुष्पेंद्र प्रीति सुरक्षा शालिनी आदि लोग रहे।