सुरक्षा हेतु व्यापारियों के संग हुआ बैठक का आयोजन।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल, क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी -
आज थाना फतेहगंज पूर्वी में व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी संतोष कुमार द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा और अन्य समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की तथा
उसके फायदे के बारे में जानकारी भी दी। तथा आने वाले कोहरे के मौसम को देखते हुए गस्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप भी अपने आसपास हो रही सामान्य चीजों पर भी ध्यान दें
जैसे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके आसपास घूमता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय पाठक ,व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल ,बबलू अग्रवाल हरीश अग्रवाल सर्राफ,
रवि अग्रवाल ,राहुल गुप्ता, डॉक्टर यशपाल सिंह, वीरेश पाठक, रमन अग्रवाल ,बब्बू पाठक राजीव अग्रवाल ,मयंक अग्रवाल सुमंग अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।