बीएमबीएल जैन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक का शुभारंभ
बहजोई: बीएमबीएल जैन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में सोमवार को नेशनल फार्मेसी वीक का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं फार्मेसी वीक थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता, फार्मेसी एवं चिकित्सा मॉडल प्रतियोगिता, तथा फर्स्ट एड बॉक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों कॉलेज निदेशक सम्भव जैन तथा डॉ. लव कुमार आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के समक्ष वंदना के साथ किया गया।
निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के पोस्टर, चिकित्सा मॉडल और फर्स्ट एड बॉक्स का गहन निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर सुधार एवं नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए
। निदेशक सम्भव जैन ने कहा, “फार्मेसी वीक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का उत्कृष्ट माध्यम है। छात्रों की रचनात्मकता प्रशंसनीय है।”
वहीं डॉ. लव कुमार आर्य ने कहा, “फार्मेसी केवल दवाओं का विज्ञान नहीं, बल्कि मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आज के आयोजनों ने विद्यार्थियों के परिश्रम और समर्पण को बखूबी प्रदर्शित किया है।” कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष नागेश कुमार,
अखिलेश कुमार, कुश नंदन, नेत्रपाल सिंह, अंकित कुमार, अक्षय राठौर, डॉ. मनोज, सौरभ सक्सेना सहित कई फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष नागेश कुमार द्वारा किया गया।