सांई मन्दिर के पुजारी की हत्या की घटना का सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सफल अनावरण किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा प्रतिष्ठान स्वामी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सांई मन्दिर के पुजारी की हत्या की घटना का सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सफल अनावरण किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा प्रतिष्ठान स्वामी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया

Friday, November 21, 2025 | November 21, 2025 Last Updated 2025-11-21T11:48:21Z
    Share
प्रेसनोट दिनाँक – 21.11.2025
सांई मन्दिर के पुजारी की हत्या की घटना का सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सफल अनावरण किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा प्रतिष्ठान स्वामी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।*

दिनांक 16/17.11.2025 की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत खेडा बुजुर्ग में स्थित सर्वेश्वर साई मन्दिर के पुजारी मनोज शंखधार की अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा हत्या कर लूटपाट किये जाने की घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 562/2025 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सलीम पुत्र जैनुल आबदीन निवासी आरिफपुर नावादा

 थाना सिविल लाइन, बदायूँ के प्रतिष्ठान में मुख्य मार्ग की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहयोग से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त गम्भीर घटना का त्वरित व सफलतापूर्वक अनावरण किया गया। उक्त घटना का सफल अनावरण में सलीम पुत्र जैनुल आबदीन उपरोक्त के प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा सलीम उपरोक्त को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रुप में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में सक्रिय सहयोग की भूरि- भूरि प्रशसा की गयी। यह कार्य अत्यंत सराहनीय है औऱ सामुदायिक सुरक्षा में नागरिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।


*नोट-* अत: अन्य नागरिको से अपेक्षा की जाती है कि आमजन की ओर से इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने व निगरानी के लिए अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर सीसीटीवी के डाटा के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके । जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा ।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close