कोर्ट के आदेश पर, छह लोगों पर जानलेवा हमले क़ी रिपोर्ट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोर्ट के आदेश पर, छह लोगों पर जानलेवा हमले क़ी रिपोर्ट

Tuesday, November 18, 2025 | November 18, 2025 Last Updated 2025-11-19T04:03:28Z
    Share
कोर्ट के आदेश पर, छह लोगों पर जानलेवा हमले क़ी रिपोर्ट

 बदायूं में पुलिस ने पहले नहीं की थी रिपोर्ट दर्ज, अब जांच शुरू

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट रहेडिया गांव निवासी सजल की शिकायत पर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सजल पुत्र विजयवीर सिंह ने बताया कि गांव में 'संकटा माता स्वयं सहायता समूह' नाम से राशन कोटा की दुकान संचालित है। इसकी उचित दर विक्रेता अनुपम देवी पत्नी अभय प्रताप उर्फ शानू हैं। सजल का आरोप है कि दुकान से राशन कार्ड धारकों को कम राशन दिया जाता है।

सजल 12 सितंबर 2025 को जब वह राशन लेने दुकान पर गया, तो वहां अनुपम देवी, अभयप्रताप उर्फ शानू, पारस उर्फ गोल्डी, शेषमणि, रवि और रामलखन सिंह मौजूद थे। सजल ने उनसे राशन कार्ड पर प्रत्येक यूनिट के लिए मिलने वाले राशन की मात्रा पूछी। इसी बात पर सभी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जिसमें सजल बाल-बाल बच गया।

सजल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। अब न्यायालय के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वजीरगंज थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close