सहसवान के प्रमुख समाजसेवी काशिफ अली खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
मैनेजिंग एडिटर पवन चौहान बदायूं
सहसवान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी काशिफ अली खान का जन्मदिन मंगलवार को क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, व्यापारियों तथा युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
काशिफ अली खान क्षेत्र में अपनी सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के लिए विशेष पहचान रखते हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। चाहे किसी परिवार की आर्थिक समस्या हो या किसी बीमार व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था, काशिफ अली खान बिना किसी भेदभाव के मदद का हाथ बढ़ाते हैं।
उनके प्रयासों से कई बार असहाय परिवारों को राहत मिली है और अनेक सामाजिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। स्थानीय लोग उन्हें एक सच्चा समाजसेवी और नेकदिल इंसान मानते हैं।
जन्मदिन के अवसर पर काशिफ अली खान ने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि – “मेरे लिए जन्मदिन का अर्थ लोगों की सेवा करने के संकल्प को और मजबूत करना है। मैं चाहता हूं कि सहसवान क्षेत्र का हर नागरिक खुशहाल और सुरक्षित जीवन जी सके। यही मेरा लक्ष्य है।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। अगर हर इंसान दूसरों की मदद करने का संकल्प ले, तो समाज में कोई भी व्यक्ति बेसहारा नहीं रहेगा।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज की सेवा में समर्पित रहेंगे।